रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है. जैक ने माध्यमिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे (JAC Board Exam 2026) काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड किया गया है. हालांकि, छात्र स्वयं प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जिम्मेदारी केवल संबंधित स्कूलों या कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दी गई है.
JAC Board Exam 2026 – जैक की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड प्राप्त करें. JAC ने शिक्षण संस्थानों को समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों तक पहुंचाने को कहा है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.
3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
JAC 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच प्रैक्टिकल और वाइवा लिया जाएगा.
परीक्षा पैटर्न में अहम बदलाव
इस वर्ष परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका (Answer Booklet) के माध्यम से ली जाएगी. छात्रों को अलग से OMR शीट नहीं दी जाएगी. बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के उत्तर भी उत्तर पुस्तिका में ही लिखने होंगे.
अंकों का वितरण इस प्रकार होगा
-
- 30 प्रतिशत अंक–बहुविकल्पीय प्रश्न.
-
- 50 प्रतिशत अंक–लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न.
-
- 20 प्रतिशत अंक–आंतरिक मूल्यांकन.


