Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Supreme Court on Fake News: ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती
    • Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय
    • West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे; भारी पुलिस बल तैनात
    • Supreme Court on I-PAC Raid: ‘इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है’, आई-पैक रेड मामले पर SC की सख्त टिप्पणी
    • West Bengal Elections: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
    • Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात
    • पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित
    • पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की छुट्टियां रद्द

    JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की छुट्टियां रद्द

    April 23, 2026 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: राज्य में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. आम लोगों के साथ-साथ बिजली विभाग भी खासा परेशान है. एक तरफ तापमान बढ़ने की वजह से मांग बढ रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली उपकरण असुरक्षित होने लगे हैं. हालत यह है कि पावर सब स्टेशन के अर्थिंग को बचाने के लिए बने बोरिंग सुखने लगे हैं.

    राजधानी के प्राइम लोकेशन में स्थित हरमू सब स्टेशन में बीते तीन दिनों से बोरिंग फेल होने से अर्थिंग सुखने लगा है, जिससे यहां लगा ट्रांसफार्मर को बचाकर रखना चुनौती बन गया है. पावर सब स्टेशन के कर्मी की मानें तो यदि यही स्थिति बनी रही तो ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक गर्म होगा और इससे तकनीकी खराबी आएगी. फिलहाल विकल्प के तौर पर बाहर से पानी लाकर अर्थिंग को बचाया जा रहा है.

    • राज्य में डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों के लिए 2200 मेगावाट बिजली डिमांड.
    • रांची में दिन में करीब 500 मेगावाट और पीक ऑवर में 550 मेगावाट बिजली की मांग.
    • जेबीवीएनएल की ओर से करीब 1900 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है.
    • मांग के अनुरूप करीब 300 मेगावाट बिजली की आपूर्ति में कमी.
    • मंगलवार को राज्य भार प्रेषण केन्द्र में 200 मेगावाट की कमी रही.
    • खूंटी, लोहरदगा में लगातार तीन दिनों से बिजली में कटौती की जा रही है.
    • पीक ऑवर शाम सात बजे से रात 11 बजे तक निर्बाध आपूर्ति चुनौती बना हुआ है.

    पीक ऑवर में लोडशेडिंग शुरू

    अप्रत्याशित गर्मी की वजह से राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए लोग घरों में एसी कूलर का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य भार प्रेषण केंद्र के अनुसार डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर राज्य में 2200 मेगावाट बिजली की मांग बुधवार को दर्ज की गई, जिसमें सेंट्रल पुल और राज्य से उत्पादित करीब 2000 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई है.

    दिन के समय सोलर पावर और थर्मल से उत्पादित बिजली से लोड शेडिंग कम होता है, लेकिन पीक आवर यानी शाम सात बजे से रात 11 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति में कमी देखी जा रही है. तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए जेबीवीएनएल ने अपने सभी फिल्ड ऑफिसर की छुट्टी रद्द कर दी और पीक ऑवर में अपने-अपने सब स्टेशन क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है.

    बिजली बचाने को लेकर आम उपभोक्ताओं से अपील

    रांची प्रक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता दीनानाथ साहू की मानें तो गर्मी की वजह से अर्थिंग सुख जाता है, जिसके कारण सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामियां आना शुरू हो जाती है. इसके अलावा ट्रांसफार्मर जलने की भी शिकायत आना शुरू हो गया है. हालांकि जो भी शिकायतें आ रही हैं, उसे जल्द दूर किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि राजधानी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है. हालांकि लोकल फाल्ट की वजह से कहीं-कहीं बिजली आपूर्ति में बाधा आती है. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पीक आवर में बिजली की बर्बादी न हो इसका जरूर ध्यान रखा जाए. एसी कम से कम चलाया जाए और जरूरत के अनुसार ही बल्ब जलाएं. क्योंकि उस समय कमर्शियल और घरेलू दोनों कंज्यूमर के द्वारा बिजली की खपत की जाती है. बहरहाल बढ़ते तापमान से जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई हैं, वहीं बिजली विभाग के लिए भी चुनौती बनी हुई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्य, नियम तोड़ने पर रद्द होगी मान्यता

    अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान

    Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि और सम्मान

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश के आसार

    Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्तार

    West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव को लेकर बोकारो DC और SP ने इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.