Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ने ली 21 की जान

    जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ने ली 21 की जान

    April 20, 2026 जम्मू कश्मीर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां कोहाट क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 21 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 31 लोग (Jammu Bus Accident) गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है.

    कोहाट क्षेत्र में खतरनाक मोड़

    वहीं यह दर्दनाक सड़क हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है. शुरुआती जानकारी और स्थानीय लोगों के बयानों से साफ है कि इस हादसे के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. सबसे प्रमुख वजह कोहाट क्षेत्र का खतरनाक मोड़ माना जा रहा है. रामनगर से उधमपुर की ओर आते समय कोहाट क्षेत्र में पुल से ठीक पहले एक तीखा मोड़ पड़ता है, जिसे पहले से ही दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.

    चेतावनी संकेत तक नहीं लगाया गया

    हैरानी की बात यह है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. न तो स्पष्ट चेतावनी संकेत मौजूद हैं और न ही सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं. दूसरा बड़ा कारण वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशंका है कि बस का टायर फट गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. पहाड़ी और घुमावदार सड़क होने के कारण ड्राइवर को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला और बस लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

    बस के ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के 8 चालान

    तीसरा महत्वपूर्ण पहलू वाहन से जुड़ी लापरवाही का है. जिस बस का हादसा हुआ, उसका रिकॉर्ड पहले से ही संदिग्ध बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उस पर ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के (Jammu Bus Accident) आठ चालान पहले भी कट चुके थे. इसके बावजूद ऐसे वाहन का सड़कों पर चलना ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाता है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बरामद

    जम्मू-कश्मीर में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का चौथा दिन: 1600 डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से OPD ठप

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रेट ऐप्स का इस्तेमाल

    पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस्क्यू

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.