डोडा में मुठभेड़ के बाद जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जिले के भद्रवाह, थाथरी और गंडोह के ऊपरी इलाकों में घूम रहे चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं और उनके बारे में कोई भी जानकारी देने पर प्रत्येक आतंकवादी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – जरांगे का अनशन पांचवे दिन भी जारी, नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया गया
वाहनों की चेंकिग की जा रही है
इस बीच डोडा जिले के गंडोह इलाके में मुठभेड़ शुरू होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और चेकिंग की जा रही है। पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वाहनों की जांच की जा रही है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि डोडा जिले में मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक कांस्टेबल घायल हो गया। 12 जून को कोटा टॉप, गंडोह, डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। एसओजी गंडोह के कांस्टेबल फरीद अहमद ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें – लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमले
जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण हमलों के साथ हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है। पहले रियासी में आतंकी हमला हुआ। इसके साथ ही कठुआ डोडा में भी आतंकी हमला हुआ है। 9 जून को आतंकवादियों ने रियासी में एक बस पर हमला किया, जिससे वह खाई में गिर गई। इस दुखद घटना में करीब 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

