जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो नागोरियां थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक रिहायशी कॉलोनी के भीतर अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसके बाद हुए लगातार धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस भयावह घटना में सात लोगों (Jaipur Fire Accident) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

इसे भी पढ़ें – बीकानेर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही; सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल, मची खलबली

Jaipur Fire Accident – जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद पटाखों के कारण हुए धमाकों की आवाजें काफी दूर तक सुनी गईं। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

🔎 अवैध संचालन पर जांच शुरू

यह फैक्ट्री किसी भी सुरक्षा मानक को पूरा किए बिना एक रिहायशी इलाके में चलाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि बिना अनुमति के रिहायशी क्षेत्र में इतने खतरनाक कार्य की इजाजत किसने दी और इसके पीछे जिम्मेदार कौन है। पुलिस फैक्ट्री संचालकों से पूछताछ कर रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

Share.
Exit mobile version