श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक अत्यंत दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक 13 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर बेचा गया और 5 दिनों तक शहर के अलग-अलग होटलों में बंधक बनाकर 30 से अधिक पुरुषों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदे बच्ची (Sriganganagar Gangrape Case) को शांत करने के लिए जबरन शराब भी पिलाते थे।

Sriganganagar Gangrape Case – पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक ऑटो चालक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर उसे एक होटल मालिक को बेच दिया। इसके बाद होटल संचालकों और मैनेजरों की मिलीभगत से यह सिलसिला शुरू हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई होटल मालिकों और मैनेजरों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में 150 से अधिक अवैध होटल चल रहे हैं, जो अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन चुके हैं।

 दोषियों को हो फांसी: विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर

इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करनपुर से कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने इसे पुलिस और प्रशासन की बड़ी नाकामी बताया है। विधायक ने मांग की है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए रिक्शा चालक, होटल मालिकों और सभी बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही, लापरवाह पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन भी किया गया है।

Share.
Exit mobile version