बाहुबली फेम प्रभास एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रहे हैं. बाहुबली द एपिक 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इससे पहले जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स को दो और फिल्मों को लेकर बड़ी अपडेट मिली है. फौजी का पोस्टर रिलीज हुआ तो स्पिरिट का टीजर जारी हुआ. लेकिन सबसे ज्यादा माहौल बाहुबली द एपिक को लेकर बना हुआ है. दोनों बाहुबली ऐसी फिल्में रही हैं, जिसने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी है. बाहुबली ने पैन इंडिया पॉपुलर सिनेमा (burden of Bahubali) का नया फॉर्मूला दिया. वहीं प्रभास रजनीकांत और कमल हासन के बाद दक्षिण भारत के तीसरे ऐसे अभिनेता कहलाए जिनमें बहुत सारी संभावनाएं देखी गई. प्रभास बाहुबली वाले गेटअप में बहुत हद तक उम्मीदों पर भी खरे उतरे.
इसे भी पढ़ें – मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर का ‘लव नोट’, शेयर की ऐसी तस्वीर जो फैंस को आई बेहद पसंद
लेकिन प्रभास आगे चलकर बाहुबली टाइप कास्ट हीरो बन कर ही रह गए. बाहुबली गेटअप से बाहर जब भी उन्होंने कोई फिल्म की, उसका नतीजा बहुत बेहतर देखने को नहीं मिला. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट चौंकाने वाली नहीं थी. इस लिहाज से प्रभास बाहुबली वंडर हीरो बनकर रह जाते हैं. जबकि बाहुबली दोनों ही पार्ट के ब्लॉकबस्टर होने के बाद प्रभास के बारे में कैसे-कैसे कयास लगाए गए थे. अनुमान लगाया गया कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा सुपरस्टार्स (burden of Bahubali) आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार आदि के लिए नई चुनौती पेश कर सकते हैं. लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. उल्टा दक्षिण से ही प्रभास के सामने अल्लू अर्जुन या ऋषभ शेट्टी जैसे कलाकारों की नई चुनौती पेश हो गई.
