ईरान पहले से ही युद्ध और महंगाई की मार से जूझ रहा है. उसपर तमाम तरह के प्रतिबंध है, लेकिन अब उसकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), खाड़ी देश में रखे अरबों डॉलर के ईरानी एसेट्स (फाइनेंशियल असेट्स जैसे बैंक अकाउंट) को फ्रीज करने पर (Iran’s evening has come) विचार कर रहा है. UAE के अधिकारी ट्रेड को छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाली UAE-बेस्ड शैडो कंपनियों के एसेट्स को फ्रीज कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग?
इसके अलावा यूएई लोकल करेंसी एक्सचेंज पर बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल कार्रवाई करने जैसे उपायों पर विचार कर रही है. इसका इस्तेमाल फॉर्मल बैंकिंग चैनलों के बाहर पैसे ले जाने के लिए किया जाता है. अगर UAE ईरान के शैडो-फाइनेंसिंग कंपनियों पर कार्रवाई करने का फैसला करता है, तो एक मुख्य टारगेट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े अकाउंट होंगे. UAE के पॉलिसीमेकर्स ईरानी जहाजों को जब्त करने जैसी सीधी समुद्री कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – Israel-Iran War: एक्शन में PM Modi, CCS की बैठक के बाद UAE और इजराइल से की बात
Iran’s evening has come – अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिलकर हमला किया. इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल और खाड़ी के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. यहां अमेरिकी मिलिट्री की जगहें हैं. जर्नल के मुताबिक, UAE के अधिकारियों ने ईरान को प्राइवेट तौर पर चेतावनी दी है कि वो तेहरान पर क्या एक्शन ले सकता है और ये भी कहा कि यह साफ नहीं है कि सरकार कब या क्या एक्शन लेगी.
