अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस बीच इजराइली एयर फोर्स ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित गांधी हॉस्पिटल को निशाना बनाया है. इजराइल ने हॉस्पिटल पर कई मिसाइलें दागीं है. इस हमले में हॉस्पिटल की बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है. जिससे कई वार्ड खंडहर में तब्दील हो गए हैं. जिनकी (Israel’s horrific attack) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन वीडियो में हॉस्पिटल का स्टॉफ मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – दुबई में फंसे बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बड़े राजनेता और बिजनेसमैन! ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के बाद शहर में बिगड़े हालात

हालांकि इजराइल के इस हमले में अस्पताल में मौजूद कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ईरान ने सिर्फ ये बताया है कि शनिवार को इजराइल ने अस्पताल को निशाना बनाया था. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों को दूसरी जगह ले जाया गया है. अस्पताल को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है. सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. मरीजों की जरूरतों के हिसाब से उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांधी हॉस्पिटल के अलावा अन्य अस्पतालों को भी निशाना बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, अब कौन होगा इसका वारिस?

Israel’s horrific attack – मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल एयरफोर्स ने गांधी हॉस्पिटल के कई अलग-अलग हिस्सों पर मिसाइलें दागीं थीं. इससे हॉस्पिटल में आग लग गई और कई मेडिकल इक्विपमेंट तबाह हो गए. हमले के समय, हॉस्पिटल में सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा था. इसके बाद हॉस्पिटल में चीख-पुकार मच गई. हॉस्पिटल स्टॉफ और सुरक्षाबलों ने तुंरत राहत बचाव कार्य शुरू किया. घायल लोगों को स्ट्रेचर पर डालकर तुंरत उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है.

Share.
Exit mobile version