ईरान की सड़कों पर गुस्सा और बगावत खुलकर नजर आ रही है. देशभर में फैले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और प्रदर्शनकारियों (final warning by lighting cigarettes) पर सख्ती और तेज कर दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें ऐतिहासिक कहा जा रहा है.

ऐतिहासिक इसलिए, क्योंकि जिस ईरान में महिलाओं पर पर्दे और सख्त सामाजिक पाबंदियां लागू हैं, उसी देश में महिलाएं खुलेआम ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जली हुई तस्वीरों से सिगरेट जलाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, इन वायरल तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें – पैसा लो और देश दे दो!” क्या अमेरिका ग्रीनलैंड को खरीदने के लिए हर नागरिक को देगा 90-90 लाख?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, कथित तौर पर तेहरान और अन्य शहरों से हैं. इनमें महिलाएं खामेनेई की तस्वीरें जला रही हैं, उनसे सिगरेट सुलगा रही हैं और कई जगहों पर हिजाब को आग के हवाले कर रही हैं. इस विरोध के पीछे दो अहम बातें हैं.

final warning by lighting cigarettes – पहली, ईरान में सर्वोच्च नेता की तस्वीर जलाना एक गंभीर अपराध माना जाता है. दूसरी, महिलाओं का खुलेआम सिगरेट पीना सामाजिक तौर पर लंबे समय से हतोत्साहित या सीमित किया जाता रहा है. इन दोनों कामों को एक साथ करके महिलाएं न सिर्फ सरकार की ताकत को चुनौती दे रही हैं, बल्कि उन सामाजिक नियमों को भी ठुकरा रही हैं जो दशकों से उन पर थोपे गए हैं.

Share.
Exit mobile version