Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला
    • “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा
    • जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा
    • संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला’, Gen-Z और देश के युवाओं की अहिंसक लड़ाई को सराहा
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इतिहास
    • पंचकूला में CM नायब सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 11.5 सालों में 1.83 लाख से अधिक युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां
    • हरियाणा कांग्रेस का संगठन मजबूती अभियान! प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे 5 जिलों का दौरा
    • रांची में दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन! JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क्या है पूरा विवाद

    होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क्या है पूरा विवाद

    April 12, 2026 विदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. तेहरान ने ईरान की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ये बातचीत खत्म हो गई. ईरान ने कहा कि अमेरिका की तरफ से जो शर्तें रखी गई थीं वो गैर-कानूनी थीं, जिसके बाद अब ईरान ने गेंद अमेरिका के पाले में डाल दी है.

    ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के हवाले से एक सूत्र ने कहा है कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और ईरान किसी भी समझौते के लिए जल्दबाजी में नहीं है. सूत्र के मुताबिक तेहरान ने बातचीत में ऐसे प्रस्ताव रखे जो व्यावहारिक नहीं हैं. तेहरान ने साफ कहा है कि अब मुद्दों को यथार्थवादी ढंग से सुलझाने की जिम्मेदारी अमेरिका की है. वाशिंगटन को यथार्थवादी रुख अपनाना होगा.

    ‘ईरान दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करेगा’

    ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करेगा. ईरानी सूत्र ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने न केवल युद्ध में बल्कि वार्ता में भी गलत आकलन किया है. उनका कहना है कि जिस प्रकार अमेरिकी सरकार युद्ध संबंधी अपनी रणनीति में विफल रही, उसी प्रकार वार्ता में भी अब तक उसकी रणनीति गलत साबित हुई है.

    ‘होर्मुज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं’

    इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक अमेरिका उचित समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा. सूत्र के मुताबिक ईरान को कोई जल्दी नहीं है और जब तक अमेरिका एक तर्कसंगत समझौते पर सहमत नहीं होता, ईरान होर्मुज की स्थिति में बदलाव नहीं करेगा. फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के अगले दौर के लिए कोई समय या स्थान निर्धारित नहीं किया गया है.

    Iran-US Conflict – इस्लामाबाद में हुई बैठक एक दशक से अधिक समय में अमेरिका और ईरान के बीच पहली सीधी वार्ता थी. इस बैठक का परिणाम दो सप्ताह से जारी युद्ध विराम को बनाए रखने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था, जिससे होकर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है. हालांकि बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज ने घेरा

    PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

    ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई सख्त नाराजगी

    US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

    वांगचुक के समर्थन में अमेरिका और यूरोप में प्रदर्शन, NEET विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.