IPL Auction 2026 में जिसे खरीदने के लिए काव्या मारन और संजीव गोयनका के बीच जोरदार टक्कर दिखी, जिसने जितने पैसे मांगे उससे करीब 5 गुणा ज्यादा उसे दाम मिला, खबर है कि वो खिलाड़ी अब IPL 2026 में खेलने के लिए हनीमून तक टालने को तैयार हो गया है. उस खिलाड़ी के बारे में ऐसा सुनकर उनकी पिछली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स खफा है. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉश इंग्लिस की, जिन्हें पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL 2026 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन के खत्म होने से ठीक पहले रिलीज कर दिया था , क्योंकि उनकी उपलब्धता सीमित थी.
पंजाब किंग्स के रिलीज किए जाने के बाद जॉश इंग्लिस ने IPL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया और अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी. कयास यही थे कि IPL 2026 के आधे से ज्यादा सफर में उनकी अनुपलब्धता को देखते हुए शायद कोई फ्रेंचाइजी उन पर दांव ना लगाए. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. ऑक्शन में जॉश इंग्लिस को लेकर बोली ही नहीं लगी बल्कि काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद और संजीव गोयनका की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तो उन्हें खरीदने को लेकर होड़ सी मच गई.
IPL Auction 2026 – जॉश इंग्लिस को खरीदने के लिए काव्या मारन और संजीव गोयनका आमने -सामने आ गए. पहली बोली SRH ने ही लगाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर नीलामी के खेल को खत्म आखिर में LSG ने किया. काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने आखिरी बोली 8.40 करोड़ की लगाई. मगर संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने 8.60 करोड़ का दांव लगाकर जॉश इंग्लिस को खरीद लिया.

