IPL 2021: हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे, टी 20 और टेस्ट सीरीज के तहत कोहराम मचाने वाले कुछ खिलाड़ियों को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने रिलीज कर दिया है। बता दें कि आईपीएल 2021 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजी टीमों ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।आइए जानते हैं कि कौन से कंगारू खिलाड़ी हुए बाहर।
स्टीव स्मिथ– कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया। आईपीएल के 13वें सीजन में सभी 14 लीग मैच खेले थे और उन्होंने 131 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में टीम आखिरी स्थान पर रही थी। हालांकि हाल में भारत के खिलाफ स्मिथ के बल्ले से कुछ अच्छी पारियां निकलीं।इसके बावजूद भी टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।
इसे भी पढ़े: Ajeet Singh Mau: मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपित सुनील राठी का करीबी निकला शूटर
ग्लेन मैक्सवेल– किंग्स इलेवन पंजाब ने कंगारू आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया। पिछले सीजन में उनका बल्ला शांत रहा था। उन्होंने 14 मैचों के तहत 108 रन बनाए थे। हालांकि आईपीएल 2020 के तुरंत बाद मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के तहत धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
एरोन फिंच– आईपीएल 2020 में आरसीबी का हिस्सा रहे, लेकिन अपना प्रभावी प्रर्दशन नहीं कर सके। फिंच ने महज 21.45 की औसत से 236 रन बनाए थे। आईपीएल के बाद उन्होंने भारत के खिलाफ सीमित प्रारूप सीरीज के तहत कुछ अच्छी पारियां खेलीं। पर आईपीएल 2021 से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया है।
IPL 2021: IPL 2021 Retained and Released Players for all 8 teams: Full List
एलेक्स कैरी– आईपीएल 2020के तहत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहते एलेक्स कैरी भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।कैरी ने लीग के 13 वें सीजन में तीन मैच खेले और 32 रन बनाए थे ।हालांकि आईपीएल खत्म होने के बाद एलेक्सी कैरी ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 17 और 38 रनों की पारियां खेली थीं।
इसे भी पढ़े:Ajeet Singh Mau: मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपित सुनील राठी का करीबी निकला शूटर
नाथन कूल्टर नाइल – आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर नाइल की रिलीज कर दिया है। वह भी पिछले सीजन में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके थे।
