Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री मोदी से मिले पुष्कर धामी, चार धाम यात्रा का दिया निमंत्रण

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले पुष्कर धामी, चार धाम यात्रा का दिया निमंत्रण

    April 3, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने सोमवार को यहां प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य (Invitation To Char Dham Yatra) को दी जा रही केंद्रीय सहायता के लिए उनका आभार जताया और श्री मोदी को चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान श्री मोदी को बताया कि जोशीमठ भूस्खलन एवं भू-धंसाव के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की जरूरत है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत 38 घायल

    राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत 473 कार्य बाकी रह गये हैं और उनको अगले साल मार्च तक की अनुमति देने, पिथौरागढ़ से हवाई सेवाओं का संचालन करने, हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू करने और जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से पारित कराने का आग्रह
    किया। उन्होंने श्री मोदी को बताया कि राज्य सरकार की मडुवा की खरीद करने तथा झंगोरा की खीर मिड डे मील में शामिल करने की भी योजना है।

    Invitation To Char Dham Yatra – श्री धामी ने श्री मोदी से करीब एक घंटे तक बातचीत की और राज्य की विभिन्न योजनाओं की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को केंद्र की स्वीकृति देने तथा राज्य को मिल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं पूंजीगत योजनाओं के लिए विशेष सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने श्री मोदी को चार धाम यात्रा के साथ ही कैलाश मानसरोवर एवं लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने का भी न्यौता दिया।

    इसे भी पढ़ें – बाबा रामदेव के सानिध्य में 100 युवाओं ने ली सन्यास की दीक्षा, समाज सेवा का लिया संकल्प

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चमोली जिले के जोशीमठ पिछले दिनों हुए भूधंसाव से प्रभावित लोगों के राहत और विस्थापन कार्यों की भी जानकारी दी और भूस्खलन एवं भू-धंसाव से जुड़े कार्यों के लिए 2942.99 करोड़ रुपए के पैकेज देने की आवश्यकता भी जताई। उनका कहना था कि इस पैकेज से प्रभावितों को अस्थाई राहत देने के साथ ही स्थायी पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण तथा अवसंरचनाओं की मरम्मत का काम किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.