हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Mahotsav) का शुभारम्भ शनिवार से होगा। छह दिसंबर तक धर्मनगरी में देश की लोक संस्कृति के अनेक रंग दिखाई देंगे। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार भी पहुंच चुके हैं। शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन दोपहर 2.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।

इसे भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह का आरएसएस और बीजेपी पर तंज, राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का पड़ा असर

International Geeta Mahotsav – अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से 29 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य स्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इसके अलावा हरियाणा व मध्य प्रदेश का पवेलियन, अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, संत सम्मेलन, गीता शोभा यात्रा आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

 इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न राज्यों के शिल्पकार ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सरस मेले में भी लगभग 250 शिल्पकार पहुंचेंगे। सरस और शिल्प मेले में विभिन्न राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड शिल्पकारों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मर्यादाएं लांघी, PM मोदी के लिए किया अपशब्दों का इस्तेमाल

महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सायं 3.15 बजे संत मोरारी बापू की श्री राम कथा में भी शिरकत करेंगे। जिलाधीश एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 के तहत आदेश पारित किए गए हैं।

Share.
Exit mobile version