Budget 2024 : आज यानी 1 फरवरी के दिन संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया. माना जा रहा था कि इन बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव देखने को मिलेगा. लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. वित्त मंत्री ने 57 मिनट के बजट भाषण में बहुत सी योजनाओं के बारे में बताया. इस अंतरिम बजट में क्या खास रहा आइए आपको बताते हैं.

इसे भी पढ़ें – अंतरिम बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में देखने को मिला उतार-चढ़ाव

अंतरिम बजट की खास बातें

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर अगले पांच सालों में दो करोड़ और मकानों का निर्माण किया जाएगा.
  • एक करोड़ परिवारों को प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली दी जाएगी.
  • आष्युमान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य देखरेख में सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकओं को शामिल किया जाएगा.
  • 1 करोड़ महिलाएं पहले ही ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं. इस लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है.
  • प्रधानमंत्री गति शक्ति के अंतर्गत पहचान किए गए तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारों का शुभारंभ किया जाएगा.
  • यात्रियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40,000 सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” मानकों के अनुरूप परिवर्तित किया जाएगा.
Share.
Exit mobile version