ईरान में महंगाई किस कदर बढ़ चुकी है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है अब अंतिम संस्कार के खर्चे भी किस्तों में चुकाए जा रहे हैं. बहुत से परिवार अब अपने गुजर चुके प्रियजनों की कब्र के लिए (inflation is bad in Iran) भी किस्तों में भुगतान कर रहे हैं.

इसी वजह से सैंकंड हैंड कब्र की पट्टियों (Tombstone) का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है. यह बदलाव दिखाता है कि आर्थिक दबाव और महंगाई किस कदर लोगों की जिंदगी के हर हिस्से में घुस गई है.रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन की लागत और मध्यम व गरीब वर्ग की घटती क्रय-शक्ति के कारण अब कब्र की पट्टी खरीदना भी आसान नहीं रहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के पहले छह महीनों में महंगाई दर 45% से ज़्यादा रही और घरों की खरीद क्षमता बहुत गिर गई है. पहले जिन चीज़ों को गैर-ज़रूरी या विलासिता माना जाता था, वे अब असली आर्थिक बोझ बन चुकी हैं. पिछले कुछ वर्षों में ईरान के मीडिया में बार-बार रिपोर्टें आई हैं कि लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी किस्तों पर खरीद रहे हैं. जैसे मांस, चावल, दूध, तेल, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान, यहाँ तक कि डिटर्जेंट तक.

inflation is bad in Iran – इन हालातों में, टॉम्बस्टोन बेचने वाले दुकानदारों ने किस्तों में भुगतान का विकल्प देना शुरू कर दिया है. लोग दो से छह महीने तक की किस्तों में पैसा चुका सकते हैं और कुछ दुकानदार बिना ब्याज या गारंटर के भी सुविधा दे रहे हैं. साधारण और सस्ती कब्र की पट्टियों की कीमत लगभग 10 से 20 लाख तोमान तक है, जबकि मार्बल और ग्रेनाइट जैसी महंगी पत्थरों वाली डिज़ाइनर पट्टियां 80 लाख से लेकर एक अरब तोमान या उससे ज़्यादा की हैं.

Share.
Exit mobile version