मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस के (Indore Murder Case) अनुसार, लड़की की हत्या करने के बाद उसने शव के साथ दरिंदगी की. इसके बाद वह मुंबई फरार हो गया. आरोपी मुंबई और पनवेल सहित कई स्थानों पर छिपता रहा.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसे पछतावा होने लगा था. वह लड़की की ‘आत्मा से माफी मांगना’ चाहता था. इसके लिए उसने इंटरनेट और यूट्यूब पर तथाकथित तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े वीडियो देखे. इन वीडियो से प्रभावित होकर वह मुंबई के एक सुनसान इलाके में गया और कथित तौर पर तंत्र क्रिया के माध्यम से लड़की की आत्मा से संपर्क करने की कोशिश की. पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी के ये दावे जांच के दायरे में हैं.
इसे भी पढ़ें – भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
आरोपी पीयूष और मृतका एक ही संस्थान में पढ़ते थे और दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की लगातार इसे टाल रही थी और रिलेशन समाप्त करना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था.
Indore Murder Case – घटना वाले दिन आरोपी ने लड़की को बातचीत के बहाने अपने कमरे पर बुलाया. बातचीत के दौरान उसने लड़की के मोबाइल फोन में एक बेटिंग/चैटिंग ऐप देखा, जिससे उसे शक हुआ कि लड़की किसी अन्य युवक से संपर्क में है. इसी शक और विवाद के दौरान उसने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और लाश के साथ संबंध बनाया. इसके बाद वह फरार हो गया.
