Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां
    • JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- ‘मोदी सरकार से लें समर्थन वापस’, नारी शक्ति वंदन एक्ट को बताया चुनावी चाल
    • Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली
    • Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा ‘भगता पर्व’, जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि और पूरी महत्ता
    • Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय
    • Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी
    • CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अंक
    • CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबिनेट के अहम फैसले
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया समीकरण; क्या सच में बदल जाएगा भारतीय लोकतंत्र का डिजाइन?

    Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया समीकरण; क्या सच में बदल जाएगा भारतीय लोकतंत्र का डिजाइन?

    April 15, 2026 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    संसद का स्पेशल सत्र 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा. इसको लेकर सियासत का पारा हाई है. केंद्र सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को 2029 तक लागू करने के मिशन पर है लेकिन रास्ते में सबसे बड़ा सवाल परिसीमन और सीटों का नया गणित है. इस बिल में एक तरफ 33% महिला आरक्षण तो दूसरी तरफ राज्यों के बीच सीटों का संतुलन बनाना चुनौती है यानी इस बिल में नारी शक्ति बनाम लोकसभा क्षेत्रों का री-डिजाइन मुख्य विषय है. तीन दिन का ये सत्र छोटा जरूर है मगर इसका असर बड़ा होगा.

    सरकार 2023 में पास ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को अब बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से पहले तेजी से लाना चाहती है. मौजूदा नियमों के मुताबिक, ये कानून 2027 की जनगणना और उसके बाद परिसीमन के बाद लागू होना था. मगर सरकार ने अब इंतजार न करने का फैसला किया है. इसके लिए तीन बिल लाए जा रहे हैं. संविधान संशोधन, परिसीमन बिल और यूनियन टेरिटरी संशोधन बिल. मतलब अब 2034 का इंतजार नहीं करना होगा. यह आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनावों से ही लागू हो सकता है.

    संसद का नक्शा भी बदलेगा और सियासत का चेहरा भी

    विधेयक में लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाकर करीब 850 तक ले जाने का प्रस्ताव है. इसमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होगा. मतलब साफ है इस बिल से संसद का नक्शा भी बदलेगा और सियासत का चेहरा भी. इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि 2027 की बजाय 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की तैयारी है क्योंकि बिल में साफ लिखा है आखिरी जनगणना परिसीमन का आधार रहेगा ताकि 2029 से ही महिला आरक्षण लागू किया जा सके. 33% आरक्षण, SC-ST महिलाओं को इसी में हिस्सा, 15 साल की अवधि और सीटों का रोटेशन.

    अब सबसे अहम नंबर गेम!

    लोकसभा में NDA के पास करीब 292-293 सांसद हैं लेकिन संविधान संशोधन के लिए चाहिए विशेष बहुमत. अगर पूरा सदन मौजूद रहा तो करीब 362 वोट जरूरी होंगे यानि सरकार को करीब 70 अतिरिक्त वोट चाहिए. राज्यसभा में भी तस्वीर आसान नहीं है. करीब 141 सीटें NDA के पास है लेकिन 164 के आंकड़े से दूर यानि सरकार को बाहर के दलों का समर्थन चाहिए और विपक्ष को समय पर ऐतराज है.

    यहीं से असली घमासान शुरू होता है. मुद्दा सिर्फ महिला आरक्षण का नहीं है बल्कि पावर बैलेंस का है. सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का नया फॉर्मूला चाहती है लेकिन दक्षिण भारत के राज्य- तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक पूरी तरह अलर्ट पर हैं. उनका तर्क है कि जनसंख्या कंट्रोल हमने किया और अब नुकसान भी हमें?

    डर ये कि नई सीटों में उत्तर भारत मजबूत होगा और दक्षिण का राजनीतिक वजन कम. इसलिए सर्वदलीय बैठक की मांग की गई है और साफ चेतावनी भी दी गई है कि बिना सहमति आगे बढ़े, तो विरोध तय है. विपक्ष का स्टैंड साफ है कि महिला आरक्षण का समर्थन है लेकिन परिसीमन के नाम पर पावर शिफ्ट मंजूर नहीं. कांग्रेस समेत कई दल सवाल उठा रहे हैं कि क्या महिला आरक्षण के बहाने सियासी नक्शा बदला जा रहा है? लेकिन सरकार का जवाब है कि ये आधी आबादी को उनका हक देने का ऐतिहासिक मौका है. दावा किया जा रहा है कि 2029 तक महिला आरक्षण लागू होगा और किसी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा.

    अब नजरें संसद पर

    16-17 अप्रैल को लोकसभा और 18 अप्रैल को राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी. महिला आरक्षण का भविष्य और सियासत का नया गणित करीब 25-28 घंटे की बहस में तय होगा. सरकार के लिए ये ‘नारी शक्ति’ का बड़ा दांव तो विपक्ष के लिए ‘परिसीमन’ फेडरल बैलेंस की लड़ाई बन गई है. सवाल वही है कि क्या सहमति बनेगी या टकराव ही हेडलाइन बनेगा क्योंकि इस बार मामला सिर्फ सीटों का नहीं बल्कि सत्ता के संतुलन और लोकतंत्र के डिजाइन का है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पांच संभाग और BJP का ‘साइलेंट मिशन’, चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति में जुटे अमित शाह

    रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण

    कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू

    पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच ED का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी I-PAC के डायरेक्टर गिरफ्तार

    दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, दो जख्मी; इलाके में भारी तनाव

    जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर क्या है पूरा विवाद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.