पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दरमियान चल रहे प्रचार प्रसार के बीच गृह मंत्री अमित शाह पूरे बंगाल को साधने में जुटे हैं. चुनाव में जमीनी हकीकत को जानने और वहां के स्थानीय समस्याओं को (BJP’s silent mission) मौके पर ही तुरंत सुलझाने के लिए शाह बहुत ही बारीकी से चुपचाप जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर रहे हैं.
BJP’s silent mission – इस क्रम में गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के सभी पांचो संभाग में प्रचार तो कर ही रहे हैं, साथ ही वहां रात्रि प्रवास कर रहे हैं. संभागों में रात्रि प्रवास के दौरान गृह मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ मल्टीलेवल बैठक कर जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे हैं. इस दौरान गरयदि कोई समस्या नजर आती है तो उसका निदान तुरंत करने की पहल कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण
बीजेपी ने बंगाल को पांच संभागों में बांटा
संगठन की दृष्टि से बीजेपी ने बंगाल को पांच संभागों में बांटा है और अब तक गृहमंत्री पिछले एक हफ्ते में दो संभागों में रात्रि बैठक कर चुके हैं. गृहमंत्री का संभागीय रात्रि प्रवास इन इन पांच शहरों में तय किया गया है, जिनमें सिलीगुड़ी, बालुरघाट, दुर्गापुर, खड़गपुर और हुगली शामिल है.
अमित शाह की 2 संभागों में बैठक पूरी
अबतक गृहमंत्री ने खड़कपुर और दुर्गापुर में रात्रि प्रवास कर संभागीय बैठक कर चुके हैं.उन्होंने पहली बैठक 10 अप्रैल को खड़कपुर में की. 10 अप्रैल को गृह मंत्री ने सबसे पहले कोलकाता में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इसके बाद डेबरा में एक जनसभा संबोधित किया. उसी दिन आखिरी पब्लिक कार्यक्रम के तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप घोष के लिए खड़कपुर में भव्य रोड शो किया.


