भारत में पिछले कई दशकों से भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा रहा है। ये मुद्दा इतना अहम होता है कि कई सरकारें इस कारण गिर गई। इस बीच देश के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 180 देशों की करप्शन की रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। इसके मुताबिक देश में 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें – आलोक शर्मा को कारण बताओ नोटिस, कमलनाथ की निष्ठा का सम्मान : जाफर

डेनमार्क में दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार

रिपोर्ट के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत 2023 में 93वें स्थान पर आ गया है, जबकि एक साल पहले 2022 में भारत 85वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वे नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन 76वें और पाकिस्तान 133वें नंबर पर है। वहीं, डेनमार्क में सबसे कम भ्रष्टाचार है जबकि सोमालिया सबसे करप्ट देश है।

इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : नौकरी के बदले महिला से यौन संबंध बनाने की मांग करने पर अधिकारी बर्खास्त

भारत को मिला 39 स्कोर

इस इंडेक्स के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक्सपर्ट्स हर देश के पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार का आकलन करते हैं। इसके बाद हर देश को 0 से 100 के बीच स्कोर दिया जाता है। जिस देश में जितना ज्यादा भ्रष्टाचार, उसे उतना कम स्कोर दिया जाता है। इसी आधार पर इंडेक्स में रैंकिंग निर्धारित होती है। जारी की गई 2023 की रिपोर्ट में भारत का स्कोर 39 निर्धारित किया गया है। 2022 में यह स्कोर 40 था। सिर्फ एक नंबर के कम होने से भारत 8 पायदान खिसक गया है।

Share.
Exit mobile version