लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर चल रहा है. सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में लगी है. इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के लिए सुखद खबर सामने आई है. दरअसल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता के मौजूदगी में शाहबाद ब्लॉक के 76 में से 70 सरपंचों ने दिया इंडिया गठबंधन को समर्थन दे दिया है.

इसे भी पढ़ें – हरियाणा की अलग हो राजधानी और हाईकोर्ट – एससी चौधरी

धर्म युद्ध में पूरा कुरुक्षेत्र होगा शामिल

इस मौके पर खुद संजय सिंह ने सभी सरपंचों का स्वागत किया. संजय सिंह ने कहा कि संविधान बदलने और लोगों के अधिकार छीनने की भाजपा की मंशा को हराने के लिए अब गाँवों के सरपंच भी हमारे साथ हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कलियुग के इस धर्म युद्ध में पूरा कुरुक्षेत्र शामिल होगा. बता दें, सुशील गुप्ता लगातार लोगों से मुलाकात करके भाजपा की किलेबंदी करने ने लगे हुए हैं. गौरतलब है कि, कुरुक्षेत्र से भाजपा ने नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाया है.

Share.
Exit mobile version