मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में गुरुवार 5 मार्च को जब टीम इंडिया उतरेगी तो भारतीय फैंस की धड़कनें थोड़ी बढ़ी हुई होंगी. भारतीय टीम इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे (Ind vs Eng semifinal) सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टकराएगी. अब तक अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने के लिए यहां कोई कोताही नहीं कर सकती है. इसकी वजह सिर्फ मौजूदा प्रदर्शन नहीं है बल्कि 10 साल पुराना वो जख्म भी है, जो अभी भी थोड़ा दर्द देता है और भारतीय फैंस उसी जख्म के पूरी तरह भरने की उम्मीद करेंगे.

इसे भी पढ़ें – संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई

मगर ये कौन सा दर्द है, जिसने अब तक परेशान किया है? तो जवाब है टी20 वर्ल्ड कप, सेमीफाइनल और वानखेडे स्टेडियम. बात ऐसी है कि भारत और इंग्लैंड जब उतरेंगे तो टी20 वर्ल्ड कप 2016 की कुछ यादें ताजा हो जाएंगी. पूरे 10 साल बाद भारतीय टीम वानखेडे स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी. इससे पहले जब टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऐसा ही एक मैच खेला था तो वो उसके लिए अच्छा नहीं रहा था, जिसका दुख आज भी कई भारतीय फैंस को रहता है.

इसे भी पढ़ें – शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग

Ind vs Eng semifinal – मार्च 2016 में वानखेडे पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था. उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हाल भी कुछ ऐसा ही था, जैसा इस बार है. टीम सेमीफाइनल से पहले सिर्फ एक मैच हारी थी लेकिन पूरी टीम एक साथ मिलकर विरोधियों को धूल चटाने में संघर्ष कर रही थी. फिर वो सेमीफाइनल आया, जिसमें भारत ने विराट कोहली की 89 रन की नाबाद पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 195 रन का लक्ष्य दिया था. फिर भारतीय फील्डिंग से लेकर बॉलिंग की कुछ गलतियों की मदद से वेस्टइंडीज ने वो मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई और साथ ही खिताब भी जीता था.

Share.
Exit mobile version