टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार 26 फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे अहम होने वाला है. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने खिताब को बचाने और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के अभियान को जारी रख पाएगी या नहीं, इसकी तस्वीर इसी दिन साफ हो सकती है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली (IND vs ZIM) टीम इंडिया को सुपर-8 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ना है, जहां उसके लिए जीत जरूरी है. मगर अपनी जीत से पहले टीम इंडिया के लिए वो 4 घंटे अहम होंगे, जहां उसे किस्मत के साथ की बेहद जरूरत है.

इसे भी पढ़ें – टूर्नामेंट से बाहर होकर भी मालामाल! जीत का खाता नहीं खुला, फिर भी ICC से मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार की शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर होगी. टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप में चेन्नई के मैदान पर ये पहला ही मैच होने जा रहा है. वहीं जिम्बाब्वे भी इस मैदान पर अपना पहला ही मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीम के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच जीतना और वो भी बड़े अंतर से जीतना जरूरी है क्योंकि अपने पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से करारी शिकस्त मिली थी.

इसे भी पढ़ें – जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई

IND vs ZIM – मगर इस मैच से ठीक पहले और चेन्नई से करीब 1800 किलोमीटर दूर कुछ ऐसा होने वाला है, जिस पर भारतीय टीम और कम से कम भारतीय फैंस की तो नजरें रहेंगी. ये सब होगा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, जहां भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले ग्रुप-1 में ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी. ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर बैठी इन दोनों टीम के लिए भी जीत जरूरी है लेकिन इनके अलावा इस मैच का नतीजा भारतीय टीम का भविष्य भी तय कर सकता है.

Share.
Exit mobile version