Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान
    • युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी बने टीम लीडर
    • गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
    • ‘मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान’; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर FIR की मांग
    • सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा
    • सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्गों का होगा पुनर्निर्माण
    • धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट
    • बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » IND vs AUS T20 Series : तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक नहीं आया काम

    IND vs AUS T20 Series : तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, ऋतुराज गायकवाड़ का शतक नहीं आया काम

    November 29, 2023 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    IND vs AUS T20 Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों कि टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल रात गुवाहाटी के बारसपाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया और सीरीज में अपने-आप को बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर इस मैच को जीता।

    ये भी पढ़ें – IPL 2024 में खेलेंगे धोनी? CSK के जारी की रिटेन खिलाड़ियों का लिस्ट

    इससे पहले इस सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर इस सीरीज को 1-2 पर लाकर खड़ा कर दिया है। 5 मैचों की इस सीरीज को जीतने के लिए भारत को अगले 2 मैचों में से कम से कम एक मैच जीतना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम चाहेगी कि वह इस जीत के मूमेंटम को बरकरार रखते हुए इस टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करे।

    गायकवाड़ ने जड़ा शानदार शतक

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही। भारत ने 24 रन पर ही अपने 2 विकेट गवां दिए थे। जिसमें ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन वापिस लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की मैच में वापसी कराई।

    ये भी पढ़ें – Mohammed Shami: घायल युवक के लिए फरिश्ता बने शमी, सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की बचाई जान

    सूर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या के आउट होते ही ऋतुराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। गायकवाड़ ने 13 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 57 गेंदों में नाबाद 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और भारत के स्कोर को 222 तक पहुंचा दिया।

    इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 31 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरानडॉफ ने शानदार गेंदबाजी की और अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 1 विकेट हांसिल किया।

    मैक्सवेल ने की भारतीय गेंदबाजों की धुनाई

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। ट्रैविस हेड ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। हेड ने 18 गेंदों में 35 रन बनाए। लेकिन शुरूआती 2 विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाल लिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

    ये भी पढ़ें – Hardik Pandya की होगी Mumbai Indians में वापसी? हो सकती है IPL की सबसे बड़ी ट्रेड

    मैक्सवेल ने भारत के सभी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। मैक्सवेल ने 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 48 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे। कप्तान मैथ्यू वेड ने मैक्सवेल का बखूबी साथ निभाया। वेड ने भी 16 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की आवश्यकता थी और मैक्सवेल ने प्रसिद्ध कृष्णा के उस ओवर में लगातार एक चक्का छक्का और 3 चौके जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नीरज चोपड़ा को लगा बड़ा झटका: टखने के लिगामेंट टियर के कारण पूरे सीजन से बाहर, मिस करेंगे डायमंड लीग फाइनल और एशियन गेम्स

    लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी

    UP T20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट

    कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिंह ने लपका कैच

    पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.