भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहले T20 का आगाज हो चुका है. इस मुकाबले का टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया ने (IND vs AUS) अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया. भारतीय टीम ने अपने नंबर 1 गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है. वहीं उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह को मौका ना देकर हर्षित राणा को खिलाया है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार T20 खेलते दिखेंगे. इसके अलावा हर्षित के पास अर्शदीप सिंह जितने T20I मैच खेलने का अनुभव भी नहीं है.
इसे भी पढ़ें – IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सिरदर्द है ये भारतीय गेंदबाज, बुमराह से भी खतरनाक है इसका रिकॉर्ड
IND vs AUS – हर्षित राणा के अलावा पहले T20 के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए ये 5 खिलाड़ी भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते दिखेंगे. उन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती के नाम हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल , सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श ( कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड

