नई दिल्ली : प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्त्वावधान में स्वास्थ्य सेवा महा निदेशालय ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की (Inauguration Of New Health Facilities) उपस्थिति में वक्ताओं ने कहा हमारे देश के खिलाड़ियों को बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के पुराने स्पोर्ट्स सेंटर स्पोर्ट्स सेंटर का विस्तार करके नया केंद्र खोला गया है।
इसे भी पढ़ें – Republic Day के मौके पर पहली बार दिल्ली पुलिस की परेड…
अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा सस्थान एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 824 कमरों वाला धनवतरी छात्रावास रेजीडेट चिकित्सक को और विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है गंगा यमुना और सरस्वती छात्रावास खंड का निर्माण इस तरह से किया गया है कि छात्रों को स्वच्छता से परिपूर्ण स्वास्थ्य वर्धक आवास प्रदान किया जा सके जूनियर डॉक्टर को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है राजकुमारी अमृत कौर नर्सिंग महाविद्यालय को उत्कृष्ट केंद्र में परिवर्तित करने की महत्वाकांक्षी योजना नर्सिंग के क्षेत्र में मूलभूत और अग्रणी सेवा प्रदान करने वाली है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में फिर से AAP, संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीते
Inauguration Of New Health Facilities – लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं सहयोगी अस्पताल का नया दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग 864 बिस्तर वाला है और अस्पताल के प्रथम चरण के विस्तृत पुनरविकास योजना का हिस्सा है। यह आधुनिक तकनीको से परिपूर्ण विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना वाला है और 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा देने में सक्षम है साथ ही साथ रेडियोलॉजी विभाग अल्ट्रासाउंड एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष गिरी,ऑनलाइन माध्यम से आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

