सफेद कपड़े ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं. हल्का कलर होने की वजह से इसमें धूल, मिट्टी और खाने -पीने के दाग आसानी से लग जाते हैं और साफ-साफ दिखाई भी देते हैं. ऐसे में व्हाइट कपड़ों को धोना एक बड़ा चैलेंज बन जाता है. वहीं, अगर ठीक तरीके से इन्हें वॉश न किया जाए तो पीलापन भी आ जाता है. यही वजह है कि , अक्सर महिलाएं सफेद कपड़ों को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं. इससे कपड़े के दाग आसानी से हट जाते हैं, कपड़े में (process of whitening) चमक आती है. लेकिन क्या वाकई हर बार ब्लीच का इस्तेमाल सही होता है?
process of whitening – अगर आप भी अपने सफेद कपड़े को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं. तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि क्या लंबे समय तक और हर बार व्हाइट कपड़ों को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? साथ ही इसके क्या नुकसान और फायदे हैं.
अमूमन लोग सफेद कपड़ों को चमकदार और दाग हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ समय के बाद उन्हीं कपड़ों का रंग फीका पड़ने लगता है, कपड़े के रेशे कमजोर होने लगते हैं, जिससे कपड़े जल्दी फट भी जाते हैं. लेकिन लोग समझ नहीं पाते इसकी वजह क्या है ? लेकिन आपको बता दें कि, इसकी वजह ब्लीच का ज्यादा और गलत तरीके से इस्तेमाल है.
ब्लीच इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
-
- ब्लीच को सीधे कपड़ों पर डालना
-
- जरूरत से ज्यादा ब्लीच का इस्तेमाल
-
- रंगीन या प्रिंटेड कपड़ों के साथ धोना
-
- कपड़ों को ज्यादा देर तक ब्लीच में भिगोकर रखना
-
- डिटर्जेंट और ब्लीच को एक साथ मिलाना

