Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी मंजूरी
    • जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रेट ऐप्स का इस्तेमाल
    • हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: ‘पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं तो कराएं FIR दर्ज’
    • दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स की बढ़ीं मुश्किलें
    • तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: ‘अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम’; 11 मामलों में FDA के आदेश पर रोक
    • ‘दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?’; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक की मांग
    • ‘अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा’; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत नफरत
    • लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, STF जांच में जुटी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर: 2017 में भी मासूम से की थी दरिंदगी, जेल से छूटते ही फिर ली बच्ची की जान

    ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर: 2017 में भी मासूम से की थी दरिंदगी, जेल से छूटते ही फिर ली बच्ची की जान

    August 30, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Greater Noida Encounter
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्द्वानी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए आरोपी बलराज के खौफनाक अतीत की परतें तेजी से खुल रही हैं। बलराज एक शातिर और आदतन अपराधी था, जो पूर्व में भी मासूम बच्चों के (Greater Noida Encounter) साथ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसे जघन्य मामलों में जेल की सजा काट चुका था। जमानत पर बाहर आते ही उसने पुनः एक मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया।

    Greater Noida Encounter – मासूम बच्ची शुक्रवार को अपने घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी बलराज बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे हिरासत में लिया गया, जहां कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।

     3 महीने पहले ही जमानत पर आया था गांव

    जेल में रहने के दौरान बलराज की मुलाकात तौसीफ नाम के कैदी से हुई थी। लगभग 3 महीने पहले जेल से रिहा होने के बाद तौसीफ उसे अपने घर हल्द्वानी गांव ले आया था, जहां वह मजदूरी का काम करता था। बलराज के खिलाफ वर्ष 2017 में सूरजपुर थाना क्षेत्र में अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में भी एक अन्य मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा उसे सजा सुनाई जा चुकी थी।

     मानसिक विकृति का शिकार था आरोपी 

    ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अत्यंत विकृत मानसिकता का व्यक्ति था और पूर्व में जानवरों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने जैसी शिकायतों में भी उसका नाम सामने आ चुका था। मुठभेड़ में मौत की सूचना के बाद परिजनों ने उसका शव स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर उसके भाई को शव सुपुर्द किया गया, जिसने उसका अंतिम संस्कार कराया।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा’; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत नफरत

    लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, STF जांच में जुटी

    गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान

    ‘नशे की हालत में की मारपीट और तोड़ी कार’; लखनऊ के नाका थाने के एसआई गोपेश शर्मा पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    सपा की सरकार बनी तो 3 महीने में होगी जाति जनगणना: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार का वादा

    कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.