महू। महू तहसील के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में शनिवार सुबह श्वान नवजात बच्ची के शव का एक हिस्सा जबड़े में दबाकर घूमता दिखा। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को किशोरी ने अस्पताल के कामन बाथरूम में मृत बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़ गई। देर रात तक अस्पताल प्रशासन श्वान द्वारा शव को लेकर घूमने के सीसीटीवी फुटेज बताने से बचता रहा। अस्पताल प्रभारी डा. हंसराज वर्मा के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे एक (minor ran away after giving birth) लड़का और 17 वर्षीय किशोरी अस्पताल में आए थे।

इसे भी पढ़ें – जैसी डिमांड, वैसी गाड़ी की चोरी… महज 3 हजार में गायब कर देते थे लग्जरी वाहन

minor ran away after giving birth – किशोरी ने पर्ची बनवाई और ड्यूटी पर तैनात डॉ. रेखा सोनी से पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने देखने के बाद लेबर रूम (प्रसव कक्ष) में जाने के लिए कहा। इस दौरान किशोरी लेबर रूम जाने वाले रास्ते में बने कामन बाथरूम में गई। वहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लड़का व लड़की भाग गए। सुबह करीब 5.15 बजे श्वान बाथरूम से बच्ची के शव के एक हिस्से को मुंह में दबाकर निकला। तब लोगों की निगाह पड़ी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

तीन चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

बच्ची के शव को छोटी सी ट्रे में रखा हुआ था। इसमें शव दो हिस्से में था। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाने के बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची मृत पैदा हुई थी। बच्ची के फेफड़े, गले और चेहरे का कुछ हिस्सा नहीं था। आंतें बाहर आ चुकी थीं। शरीर पर नोचने के निशान थे।

Share.
Exit mobile version