नीमच जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर (new recipe of death) पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
रजनीगंधा पाउच में मिलाकर एमडी ड्रग बेचने के मामले में नीमच सिटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 ग्राम एमडी ड्रग, एक मोटर साइकिल, रजनीगंधा के पाउच सहित अन्य सामग्री जब्त की है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपित पहले से ही नीमच केंट पुलिस की गिरफ्त में है।
new recipe of death – नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज, मनासा नाका और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक रजनीगंधा पाउच में एमडी ड्रग मिलाकर युवाओं को बेच रहा है।

