यमुनानगर में शॉल बेचने आए दो कश्मीरी युवकों के साथ कथित तौर पर धार्मिक नारे लगवाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना यमुनानगर के कलावड गांव की है, जहां इस पूरे विवाद का करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कश्मीर से आए ये दोनों युवक गांव में शॉल बेचने (Kashmiri youth were misbehaved) का काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने को कहा। जब युवकों ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें पाकिस्तानी बताकर कपड़े छीनने और भगा देने की धमकी दी गई।
इसे भी पढ़ें – अम्बाला थाने को दहलाने की बड़ी साजिश! पाकिस्तानी डॉन से जुड़े हमले के तार, रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा
Kashmiri youth were misbehaved – वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि युवक बार-बार कहते हैं कि “हम भारतीय हैं, कश्मीर भारत का हिस्सा है”, लेकिन इसके बावजूद उनसे बहस की जाती रही। वायरल वीडियो में जिन दो युवकों की पहचान हुई है, उनके नाम नजीर अहमद ख्वाजा और इम्तियाज अहमद बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि किसी तरह की हिंसा की पुष्टि नहीं हुई है।
