सतना: शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को महाविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. छात्राओं का आरोप है कि लगातार परीक्षा परिणाम में (all students except 3 failed) गड़बड़ियां की जा रही हैं. कभी पूरी क्लास को एक साथ फेल कर दिया जाता है तो कभी पूरी क्लास को एब्सेंट कर दिया जाता है. नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मार्कशीट हवा में लहराई और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
सतना में स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं लगातार परेशान हैं. उनका आरोप है कि परीक्षा देने के बाद कभी एब्सेंट, कभी जीरो अंक, तो कभी प्रोमोटेड कर दिया जाता है. ये गड़बड़ी बीते 2-3 साल से हो रही है.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा में राक्षसी बनकर विरोध जताने पहुंची विधायक, मंत्री बोले- चेहरा बचाने कांग्रेस का स्टंट
all students except 3 failed – इसको लेकर जब वो महाविद्यालय प्रबंधन या प्राचार्य से बात करती हैं, तो उन्हें यूनिवर्सिटी की गलती बताकर किसी भी प्रकार की मदद से इंकार कर दिया जाता है. उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है. बता दें कि सतना शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबंद्ध है.
छात्र नेता संध्या पांडेय ने बताया कि बीते दिन जारी परीक्षा परिणाम में बीएसी मैथ मेजर में 451 में से मात्र 3 छात्राएं पास हुईं बाकि सभी फेल हो गईं. पास हुई लड़कियों को ग्रेस लगाकर पास किया गया है. ऐसा कैसे हो सकता है कि इतनी लड़कियां एक साथ फेल हो जाएंगी. ये छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करके ग्रेजुएशन में आई हैं. अगर वो पढ़ने में इतनी ही कमजोर होती तो यहां तक पहुंच ही नहीं पाती.
