नई दिल्ली : दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाना इलाके के सुंदर नर्सरी डीपीएस स्कूल के पास बनी झुग्गियों और मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. यहां करीब (Illegal Construction Demolished) 15 सौ झुग्गियों और मकानों को तोड़ा गया है, जिससे इसमें रहने वाले करीब पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. ये लोग बेघर हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में अपना घर खरीदने का सुनहरा अवसर, जानिए कैसे करें डीडीए फ्लैट्स की आवासीय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
बता दें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भूमि एवं विकास कार्यालय के द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. विभाग का दावा है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके झुग्गी और मकान बसाए गए थे. भारी पुलिस बलों के तैनाती में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. कार्रवाई के बाद यहां रहने वाले सैकड़ो परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. यहां रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि मकान टूटने के बाद हम लोग बच्चों के साथ सड़क पर हैं.
इसे भी पढ़ें – वेलकम हत्याकांड: कोर्ट से मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखने की अपील करेगी पुलिस, कड़ी सजा दिलाने की तैयारी
Illegal Construction Demolished – अब क्या करें, बच्चों को ठंड में कहां ले जाएं ? हमें कितनी परेशानी है, हमारे दिल से पूछिए. हम यहां सुकून से रह रहे थे. अब हम लोग किराया देंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे या पेट भरेंगे. कहां से पैसा लाएंगे, पेट कैसे भरेंगे ? मैं मुश्किल से 5,6 हजार कमा पाती हूं. वहीं यासमीन ने बताया कि कोई नेता, कोई पार्टी हमारी मदद के लिए नहीं आ रहा है. वोट के समय सभी पार्टियों के लोग आते हैं. हम लोग बहुत परेशान हैं. हम लंबे समय से यहां पर रहते आ रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर पड़े हैं. क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है.

