सर्दियों का मौसम स्किन के लिए चुनौती भरा होता है. ठंड और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, खिंची हुई और सेंसिटिव हो जाती है. जिन लोगों को पहले से स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह मौसम और ज्यादा सावधानी मांगता है. नहाने की आदतें भी इस दौरान अहम भूमिका निभाती हैं, क्योंकि गलत तरीके से नहाने पर (avoid skin infections) स्किन की परेशानी बढ़ सकती है. कई बार लोग ठंड से बचने के लिए पानी के तापमान पर ध्यान नहीं देते या नहाने के बाद स्किन केयर को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में खुजली, जलन और असहजता महसूस हो सकती है.

मैक्स हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा बताती हैं कि सर्दियों में स्किन की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नहाने का सही तरीका बेहद जरूरी होता है. इस मौसम में बहुत गर्म या बहुत ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए. ऐसे में गुनगुना पानी सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा को आराम देता है और असहजता कम करता है. नहाने का समय भी सीमित रखें, ज्यादा देर तक पानी में रहने से स्किन ड्राई हो सकती है.

avoid skin infections – हल्के और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर अधिक असर न पड़े. सही पानी से नहाने का फायदा यह होता है कि स्किन की नमी बनी रहती है और जलन या खिंचाव कम महसूस होता है. इससे त्वचा ज्यादा संतुलित रहती है और रोजमर्रा की परेशानी घटती है. सही आदतें अपनाने से सर्दियों में भी स्किन को सुरक्षित रखा जा सकता है.

Share.
Exit mobile version