ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को बहुत ही अशुभ माना गया है. कहते है जिसकी भी कुंडली में यह दोष होता है उसे जीवन में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उसे हर काम में असफलता का (if there is kalsarp dosh) देखने को मिलती है. यही नहीं यह दोष व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है. कहते है कि कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती है, जिससे कुंडली में कालसर्प दोष का संकेत मिलता है.
सपने में दिखती है ये चीजें
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है, तो व्यक्ति को सपने में सांप को अपने शरीर पर चढ़ते हुए देखता है. अगर किसी व्यक्ति ऐसे सपने आते हैं, तो यह कालसर्प दोष की और संकेत देता है.
- अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप का जोड़ा हाथ या पैर में लिपटा हुआ या डसता हुआ दिखाई दे, तो यह कालसर्प दोष का संकेत माना जाता है.
- यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में अनगिनत सांपों को देखता है. तो यह घातक कालसर्प दोष का प्रतीक है. ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्ति को अपने इष्ट देवता का पूजन अवश्य करना चाहिए.
कब बनता है कालसर्प दोष?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच जब सभी ग्रह आ जाते हैं तब काल सर्प दोष नामक योग का निर्माण होता है. कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं. जिनका (if there is kalsarp dosh) प्रभाव भी अलग-अलग होता है.
कैसे दूर होगा कालसर्प दोष?
कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को घर या मंदिर में जाकर रोजाना शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. प्रतिदिन भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनकी आराधना करें. चांदी या गोमेद की नाग-आकृति वाली अंगूठी धारण करना शुभ फल देता है.प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करना चाहिए.

