- ‘सत्ता में आते ही बीए पास करने वाले छात्रों को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे’
बुलंदशहर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के द्वारा कहा गया वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन किया करेंगे।
विधानसभा चुनावों में वह भाजपा को हराने के लिए सपा के साथ गठबंधन करने के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर अखिलेश इस बात के लिए नही माने तो छोटी पार्टियों से गठबंधन करके भाजपा को हराया जाएगा।
ग्राम बराल में रविवार को जनसभा आयोजित की गई जहां ‘शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है।’
उन्होंने कहा कि ‘भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ गई है। वही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें दो गुनी हो गईं। जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है।’
शिवपाल यादव ने कहा कि ‘सत्ता में आते ही बीए पास करने वाले छात्रों को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे। इससे पूर्व शिवपाल यादव सामाजिक परिवर्तन यात्रा का रथ लेकर बराल पहुंचे।’
उन्होंने कहा कि ‘यदि सपा से उनका गठबंधन नहीं हुआ तो नेताजी मुलायम सिंह यादव उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अखिलेश से चाचा-भतीजे का रिश्ता है, जो हमेशा रहेगा।’