उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी. पीड़िता ने अपने पति पर न सिर्फ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, बल्कि यह भी बताया (husband brutalized wife) कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई.
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी 25 फरवरी 2024 को झांसी के मोंठ कस्बे महावीरपुरा निवासी राजा भैया पुत्र ओम नारायण से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुरालियों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान ही नंद के पति और अन्य रिश्तेदारों के लिए सोने की जंजीर की मांग की गई थी, जिसे उसके पिता ने पूरा नहीं कर पाए तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और फिर धीरे-धीरे उसे परेशान करने लगे.
इसे भी पढ़ें – शाइन सिटी घोटाला: ED का सबसे बड़ा एक्शन! राशिद नसीम भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, ₹127.98 करोड़ की संपत्ति जब्त
शादी के दो महीने बाद यानी 6 अप्रैल 2024 को ही पीड़िता ने अपने साथ होने वाली मारपीट की जानकारी अपनी बहन और पिता को दी. बड़ी बहन ने ससुराल पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन 30 मई 2024 को हालात फिर बिगड़ गए और ससुराल के लोग मारपीट करने लगे. उसी दिन पीड़िता ने खुद को ऊपर के कमरे में बंद कर लिया.
husband brutalized wife – इसके बाद ससुराल वालों ने राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए मोंठ थाने में पीड़िता, उसके पिता और रिश्तेदारों पर फर्जी डकैती का मुकदमा दर्ज कराया. इसी बीच पीड़िता के मुताबिक 18 अगस्त 2025 को पति ने चोरी-छिपे वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील MMS बना लिया और इसे फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया. जानकारी होते ही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर आईडी बंद कराई.

