उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में देवर और भाभी ने आम सहमति से विवाह कर लिया. देवर और भाभी की ये शादी महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में हुई. शादी में पति को छोड़कर दोनों पक्षों के लोग और सभासद शामिल हुए. इस शादी की हर ओर (husband went to Mumbai) चर्चा की जा रही है.
husband went to Mumbai – बताया जा रहा कि हरिहरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में रहने वाले एक युवक की शादी गोरखपुर जिले के सहजनवा की रहने वाली एक युवती से छह महीने पहले हुई थी. शादी के एक महीने तक युवक अपनी पत्नी के साथ रहा. इसके बाद युवक रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई चला गया. उसके जाने के बाद उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच पहले बातचीत फिर नजदीकियां बढ़ गईं.

