भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर पार्टी का नया मुखिया कौन होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए एक नेता को किन शर्तों को पूरा करना पड़ता है? या कैसे भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने शुरू की मोहल्ला बस सेवा, महिलाओं को खास छूट
कम से कम 3 साल रहा हो पार्टी मेंमबर
दरअसल भाजपा संविधान और नियमों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए किसी उम्मीदवार को पार्टी का सक्रिय सदस्य यानि ऐक्टिव मेंमबर होना जरूरी है। धारा 12 के तहत सक्रिय सदस्य उसे माना जाता है, जो कम से कम 3 साल से पार्टी का सदस्य रहा हो। जिसके लिए पार्टी के जिला कार्यालय में 100/- रूपए फीस जमा कर एक फॉर्म भरना होता है, जिसके स्वीकृत होने पर ही कोई एक्टिव मेंमबर कहलाता है।
इसे भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
एक्टिव मेंमबर होना भी है अनिवार्य
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 15 साल तक प्राथमिक सदस्य और 4 सालों तक एक्टिव मेंमबर होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव धारा 19 के तहत एक निर्वाचक मंडल बनाकर किया जाता है जो राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों से मिलकर बनता है। 20 सदस्य प्रस्ताव रखते हैं और फिर होता है अध्यक्ष पद का चुनाव। देखना यह है कि इस बार बीजेपी अध्यक्ष का पदभार कौन संभालेगा?

