Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- ‘धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली गई जान’
    • IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?
    • Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अंदाज
    • Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- ‘हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की मोहताज नहीं’
    • ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती
    • Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात?
    • Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम
    • Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » एक चिट्ठी ने कैसे खत्म किया Sahara का साम्राज्य, क्यों जाना पड़ा था Subrata Roy को जेल

    एक चिट्ठी ने कैसे खत्म किया Sahara का साम्राज्य, क्यों जाना पड़ा था Subrata Roy को जेल

    November 17, 2023 रोचक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Subrata Roy: सहारा इंडिया परिवार. वो नाम जो एक समय पर सड़क के बिल बोर्ड से लेकर सिनेमाघरों के परदो तक पर हुआ करता था. 90 के दशक में बड़ा हुआ ऐसा कोई शख्स नहीं होगा, जो सहारा के बारे में न जानता हो. सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय(Subrata Roy) थे. 14 नवंबर की देर रात 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय का निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. सुब्रत रॉय को लोग सहाराश्री भी कहते थे.

    Subrata Roy ने नमकीन बेचने से की थी करियर की शुरूआत

    बिहार के अररिया जिले के रहने वाले सुब्रत रॉय(Subrata Roy) ने स्कूटर पर नमकीन बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए और बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया. फाइनेंस, एंटरटेनमेंट, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में सहाराश्री का साम्राज्य फैला हुआ था.

    सुब्रत रॉय कभी देश की सबसे बड़ी शख्सियत हुआ करते थे. लेकिन सिर्फ एक चिट्ठी ने उन्हें अचानक अर्श से फर्श तक पहुंचा दिया. नौबत यहां तक आ गई कि सुब्रत रॉय को जेल जाना पड़ा. आइए जानते हैं उस चिट्ठी की पूरी कहानी, जिसने देश की जानी-मानी हस्ती को जेल पहुंचा दिया.

    एक चिट्ठी से अर्श से फर्श पर आया सहारा ग्रुप 

    यह बात है 4 जनवरी 2010 कि जब पेशे से सीए रोशन लाल ने नेशनल हाउसिंग बैंक को चिट्ठी भेजी. इस चिट्ठी में उन्होंने दावा किया था कि बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा ग्रुप की कंपनियों के बॉन्ड खरीदे हैं, जो तय नियमों के अनुसार जारी नहीं किए गए. ये बॉन्ड सहारा रियल स्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से जारी किए गए थे. रोशन लाल ने इन बॉन्ड्स के जांच की मांग की. नेशनल हाउसिंग बैंक ने रोशन लाल की इस चिट्ठी को सेबी के पास भेज दिया.

    सेबी ने चिट्ठी आने के बाद जरा भी देर नहीं की और मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है. अदालत ने 15 पर्सेंट वार्षिक ब्याज के साथ सहारा ग्रुप को निवेशकों को पैसा लौटाने का आदेश दिया. निवेशकों को वापस करने वाली रकम 24,029 करोड़ रुपये थी. इस सबके बीच एक ऐसी बात निकलकर सामने आई जिसने सबको हैरत में डाल दिया. रोशन लाल की जिस चिट्ठी से सहारा ग्रुप अर्श से फर्श पर आया. वो रोशन लाल नाम का कोई शख्स था ही नहीं. उसका आज तक भी पता नहीं लगाया जा सका है. ऐसा माना जाता है कि वो शिकायत किसी कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वी ने की थी.

    Subrata Roy को जाना पड़ा जेल

    इसके बाद कोर्ट ने कहा कि सहारा ग्रुप ने सेबी के कानूनों का उल्लंघन किया है. उन लोगों से भी पैसे लिए गए जो बैंकिंग की सुविधा ही नहीं उठा सकते थे. वहीं जब सहारा ग्रुप निवेशकों का पैसा देने में असफल रही तो 4 मार्च 2014 को सुब्रत रॉय को तिहाड़ जेल भेज दिया गया. कोर्ट नें उन्हे निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये ब्याज के साथ लौटाने को कहा था.

    इस कारण सुब्रत रॉय की निजी जिदंगी के साथ उनका कारोबार भी काफी बुरी तरह प्रभावित हो गया. सहारा प्रमुख करीब दो साल तक जेल में रहे और 2017 से पेरोल पर थे. वहीं सहारा का यह भी कहना था कि वो निवेशकों को पैसा वापस करना चाहती है, लेकिन रकम सेबी के पास फंसी है.

    इसे भी पढ़ें – बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ कल से शुरू, छठ को लेकर बाजार में रौनक

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    सावन के पहले सोमवार हरिद्वार में गंगा किनारे उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

    21 या 22 जुलाई, कब से शुरू है सावन? 72 साल बाद बन रह दुर्लभ संयोग

    झारखंड का आंजन पर्वत है हनुमान की जन्मभूमि, मां की गोद में बैठे बाल हनुमान के दर्शन को उमड़ी भीड़

    सचिन मीणा और सीमा हैदर को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, शादी करने वाले पंडित को भेजा नोटिस

    राम नवमी : ‘सूर्य तिलक’ से जगमगा उठा भगवान राम लला का मस्तक, 3 मिनट तक माथे पर पड़ी रोशनी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.