Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला अपना परिवार
    • Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों के विवाद में पीछे से मारी गोली
    • Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, जांच शुरू
    • Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहला देने वाला मामला
    • Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की खुली पोल
    • Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग में सजीं 16 तरह की सब्जियां
    • Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; ‘झूठ की गूंज’ के लगे होर्डिंग्स, कांग्रेस ने बताया भाजपा की साजिश
    • Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में जेन-जी और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल में बारिश का कहर, 24 घंटे में 109 घर गिरे, छह लोगों की मौत

    हिमाचल में बारिश का कहर, 24 घंटे में 109 घर गिरे, छह लोगों की मौत

    August 25, 2023 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही थम नहीं रही है। राज्य के अधिकांश भागों में गुरुवार को हालांकि बारिश से राहत मिली, लेकिन भूस्खलन और (Houses Collapsed In Rain) जमीन धंसने की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया। राज्य के विभिन्न जिलों में 24 घंटे के दौरान 109 घर गिर गए और छह लोगों की मौत हुई है।

    इसे भी पढ़ें – शिमला मंदिर हादसा : चौथे दिन नाले में मिला हिमाचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का शव, 10 लोग अभी भी लापता

    Houses Collapsed In Rain – राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 109 घर धराशायी हुए, तो 211 घर दरारें आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इनमें सोलन जिला में 24, शिमला व कुल्लू में सात-सात और मंडी में चार पक्के मकान गिरे। इसके अलावा तीन दुकानें और 265 पशुशाला भी ध्वस्त हो गईं। राज्य में वर्षा से जुड़े हादसों में छह लोगों की जान भी गई है। सोलन में दो और हमीरपुर,मंडी, शिमला व किन्नौर में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

    इसे भी पढ़ें – हिप्र बारिश : मृतक संख्या बढ़कर 57 हुई, सभी स्कूल कॉलेज बंद

    हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक मानसून सीजन में वर्षा से जुड़े हादसों में 367 लोगों की जान गई है और 40 लापता हैं। 343 लोग घायल हुए हैं। भूस्खलन व बाढ़ की चपेट में आने से 136 लोग मारे गए हैं। अन्य वर्षा जनित हादसों में 231 लोगों की मौत हुई। मानसून सीजन में 2346 मकान, 303 दुकानें और 5048 पशुशालाएं पूरी तरह धराशायी हुईं, जबकि 10135 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले दो दिन यानी 25 व 26 अगस्त को राज्य में भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे लेकर मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस और चिट्टा बरामद

    हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचाराधीन बंदी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ

    हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी किया टेंडर

    मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें

    हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.