हरियाणा के सोनीपत की साइको किलर पूनम की गिरफ्त में है. चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम के जुर्मों की दास्तां काफी लंबी है. अब उसको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. परिवार के परिवार ने जहां (horrible stories of Poonam’s crimes) पूनम को फांसी दिए जाने की मांग की है. इसके साथ ही और भी कई आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि पूनम ने न सिर्फ अपने बेटे समेत चार बच्चों की हत्या की. बल्कि, अब परिवार को उसकी बहन की हत्या का शक भी पूनम पर ही जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – PM की सोच पर आगे बढ़ते सैनी के कदम, सिखों को भाजपा के करीब ला रहे हरियाणा के सीएम
पूनम के परिवार का कहना है कि उनके घर में इन हादसों से पहले भी कई घटनाएं हुई हैं, जिनका कनेक्शन अब पूनम से बताया जा रहा है. जांच में पता चला कि साल 2023 में पूनम ने अपने तीन साल के बेटे शुभम और भांजी इशिका को पानी में डुबाकर मार दिया था.हत्या से ठीक एक दिन पहले उसने दोनों बच्चों का खेलते हुए वीडियो खुद रिकॉर्ड किया था. पूछताछ के दौरान पूनम ने पुलिस को बताया कि बच्चों को पानी में तड़पते देख उसे अजीब-सा आराम महसूस होता था और सुकून मिलता था.
पूनम का असली चेहरा संदीप की बेटी विधि की मौत के बाद सामने आया. संदीप ने बताया कि पूनम ने विधि को पहले भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. एक बार गर्म चाय सीधे बच्ची के शरीर पर गिरा दी गई. पूनम ने कहा कि यह गलती से हुआ, जबकि अब लगता है कि वह जानबूझकर किया गया हमला था. इसके अलावा जब विधि दो साल की थी. तब भी पूनम ने उसकी आंख में पेंसिल मारकर खून निकाल दिया था.
इसे भी पढ़ें – कुरुक्षेत्र में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे CM सैनी, दुल्हे के शगुन के लाखों रुपए चोरों ने किए चोरी
विधि के पिता संदीप ने ये भी बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी के कुछ ही महीनों बाद ही अचानक तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई थी. परिवार का मानना है कि पूजा की खूबसूरती और पढ़ाई को लेकर पूनम पूजा से जलती थी और अब पूजा की मौत का शक भी परिवार वालों को पूनम पर हो रहा है. पूजा ने एमएससी मैथ्स ऑनर्स से पढ़ाई की थी और काफी सुंदर थी.
horrible stories of Poonam’s crimes – इसके अलावा शादी के तुरंत बाद पूनम अपने पति के साथ ननद पिंकी से मिलने गई थी, जो पांच महीने की प्रेग्नेंट थी. अगले ही दिन पिंकी का मिसकैरेज हो गया. पहले इसे इत्तफाक समझा गया, लेकिन इस मामले को लेकर भी परिवार को शक है कि इसमें भी पूनम का ही हाथ हो सकता है.
