मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के चंबल सफारी क्षेत्र में बुधवार शाम एक भयावह हादसे ने सभी को दहला दिया. राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले रूप सिंह गुर्जर पर चंबल नदी के किनारे मगरमच्छों ने हमला कर दिया और उन्हें पानी में खींचकर ले गए. 24 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की (horrible accident during Chambal safari) टीम ने उनका शव नदी से बरामद किया.

इसे भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन पर लूट! GST घटने के बाद भी भोपाल में ₹14 की पानी की बोतल ₹15 में बिक रही

जानकारी के अनुसार, रूप सिंह गुर्जर अपने बेटे और बहनोई के साथ चंबल सफारी घूमने के लिए मुरैना आए थे. तीनों राजघाट क्षेत्र में घूम रहे थे. इसी दौरान रूप सिंह को शौच की आवश्यकता हुई और वह नदी किनारे चला गया. तभी अचानक तीन मगरमच्छों ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के भीतर घसीट लिया. घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ नहीं पाया.

इसे भी पढ़ें – बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें बढ़ीं! हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, विधायकी पर लटकी तलवार

horrible accident during Chambal safari – रूप सिंह के परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर मुरैना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और खोज अभियान शुरू किया गया. नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान मुश्किलों से भरा रहा. करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को शव को बरामद किया जा सका.

Share.
Exit mobile version