सीतापुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। धामी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक सत्ता में (Hindu Population Decreased Due To Congress) रहने वाली कांग्रेस के कारण हिंदुओं की आबादी कम हुई है।

इसे भी पढ़ें – सिर्फ परिवार की परंपरागत सीटें बचाने में जुटे राहुल व अखिलेश : तेजस्वी सूर्या

धामी ने फार्मर कॉलेज महौली में आयोजित जनसभा में कहा कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में 1950 से वर्ष 2015 तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या में दिखाया गया है। इसका कारण देश में सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओं की आबादी घटती रही और ये लोग हमारे समाज को जातिवाद में बांटकर बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, यूपी में ‘इंडिया गठबंधन’ का तूफान आ रहा है : राहुल गांधी

Hindu Population Decreased Due To Congress – उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक को भी खत्म कर दिया गया है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कभी नहीं चाहते थे कि भगवान राम अपने जन्म स्थान पर विराजित हों। विपक्ष के लोगों ने मंदिर न बने इसके लिए हर संभव प्रयास किए, परंतु प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ये कार्य पूरा हुआ।

Share.
Exit mobile version