बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. नियुक्ति पत्र बांटते समय उन्होंने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की. इस दौरान (hijab controversy in Bihar) वहां मौजूद सभी नेता एक समय के लिए हैरान हो गए. हालांकि, इस दौरान पीछे में खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश को रोकने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

दरअसल, मौका था नए आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र वितरण का. इसी दौरान जब एक मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन अपना नियुक्ति पत्र लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचीं तो सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्र देने से पहले मुस्लिम महिला के चेहरे पर हिजाब हटाने की कोशिश की. सीएम नीतीश के हिजाब हटाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें – गंगा की धारा मोड़ने पर जनता का विरोध प्रदर्शन, ‘पर्यावरण और धार्मिक आस्था’ से खिलवाड़ का लगाया आरोप

hijab controversy in Bihar – आरजेडी ने नीतीश की इस हरकत को लेकर निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट कर कहा, यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?

बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इसने ट्वीट कर कहा, ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींच लेना- यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. जब राज्य का मुखिया सरेआम ऐसी हरकत करे, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या भरोसा? इस घटिया कृत्य के लिए नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

 

Share.
Exit mobile version