हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच जर्बदस्त तनातनी रही और रातभर जोरदार हंगामे की स्थिति बनी रही. ट्रांजिट रिमांड के सिलसिले में शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम को घंटों रोका गया. दोनों ओर से तीखी बहस भी हुई. कई घंटे चले हंगामे के बाद सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली पुलिस को शोघी बैरियर से (high voltage drama in Shimla) दिल्ली की ओर जाने की अनुमति दे दी गई.
दिल्ली पुलिस के जवान गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों और इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को ACJM-II एकांश कपिल की ओर से दी गई ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रहे थे. लेकिन इस बीच शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक लिया. दिल्ली पुलिस की टीम से पूरी रात पूछताछ की गई, फिर सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली पुलिस शिमला के शोघी बैरियर से रवाना हो पाई. रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस ने शिमला पुलिस को सीजर मेमो भी दिया.
इसे भी पढ़ें – ‘बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई…’, ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की खुदकुशी
दिल्ली पुलिस के अधिकारी अपने साथ DVR और आरोपियों की जब्त थार को भी लेकर आ रहे हैं. अब दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को लोकल मजिस्ट्रेट के पास पेश करेगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जिला शिमला के रोहडू इलाके से उत्तर प्रदेश के सौरभ सिंह और अरबाज खान के साथ मध्य प्रदेश के सिद्धार्थ अवधूत को गिरफ्तार किया है.
high voltage drama in Shimla – पुलिस की टीम जब आरोपियों को लेकर दिल्ली लौट रही थी तभी शिमला पुलिस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बावजूद शिमला पुलिस के द्वारा दिल्ली पुलिस की टीम को आरोपियों को दिल्ली ले जाने से रोकने की कोशिश की गई. रात 3 बजे के करीब कनलोग में टीम को रोका गया और सुबह 5 बजे तक शोघी बैरियर के पास रोककर रखा गया.

