पलवल : पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में बुधवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोप है कि नशे की हालत में एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी और महज 40 दिन के मासूम बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर की छत से छलांग लगाकर भागने अथवा आत्महत्या (heart wrenching incident) का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीएससी सेंटर संचालक है आरोपी सोहेल, अस्पताल में कबूला जुर्म
घटना और आरोपी से जुड़े मुख्य विवरण:
-
-
मृतकों की पहचान: मृतका की पहचान 23 वर्षीय शगुफ्ता और उसके 40 दिन के मासूम बेटे जुहान के रूप में हुई है।
-
-
-
शादी व पेशा: शगुफ्ता का निकाह 20 अप्रैल 2023 को गांव रजपुरा निवासी यतीम खान के 26 वर्षीय बेटे सोहेल खान से हुआ था, जो गांव में ही सीएससी (CSC) सेंटर चलाता है।
-
परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, छूछक में मांगी जा रही थी कार
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि शादी में ₹4 लाख नकद और पर्याप्त घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। करीब डेढ़ माह पूर्व जब शगुफ्ता ने बेटे को जन्म दिया, तो ससुराल पक्ष द्वारा छूछक के अवसर पर कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को मारपीट कर शगुफ्ता को मायके छोड़ दिया गया था। इसके बाद 17 अगस्त को रिश्तेदारों व पंचायत के हस्तक्षेप पर ₹50,000 नकद व एसी देकर उसे वापस ससुराल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि 18 अगस्त को शगुफ्ता (heart wrenching incident) ने फोन पर मारपीट की बात बताई थी और 20 अगस्त की सुबह उन्हें मां-बेटे की हत्या की सूचना मिली।
