कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह हाथरस भगदड़ कांड के पीड़ित लोगों से मिलने उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंचे। हाथरस जाते समय राहुल गांधी ने अलीगढ़ में भी पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। बता दें कि (hathras stampede case) भोले बाब सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में करीब 121 लोगों की जान चली गई थी।
इसे भी पढ़ें – भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए मैनपुरी के आश्रमों पर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर कार्यवाही जारी
छह लोगों को किया गया गिरफ्तार
hathras stampede case – कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हिम्मत दी। हाथरस में भगदड़ से 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बता दें कि इस मामले में में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

