नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस रोजगार सृजन पर जोर देगी तथा राज्य को नशामुक्त किया जाएगा जिससे (Haryana Will Become Drug Free) हर परिवार खुशहाल होगा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। हरियाणा की सभी 90 सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
इसे भी पढ़ें – पूर्व सांसद के घर पर TMC के गुंडों ने बम फेंके, पुलिस मूकदर्शक बनी रही : शुभेंदु अधिकारी
राहुल गांधी ने हरियाणा में हाल ही में निकाली गई अपनी ‘विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान कुछ महिलाओं से हुई मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया । उन्होंने कहा, ‘भाजपा की फैलाई हुई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। हरियाणा की कुछ बहनों ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान आश्रय दिया, बहुत प्यार से घर की रोटी खिलाई और साथ ही प्रदेश की जटिल समस्याएं समझाईं।’
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले डॉक्टर्स ने निकाली मशाल रैली, फिर शुरू कर सकते हैं ‘काम रोको’ हड़ताल
Haryana Will Become Drug Free – उन्होंने दावा किया कि आज भारत में सबसे अधिक बेरोज़गारी हरियाणा में है और इसका कारण यह है कि भाजपा ने एक दशक में प्रदेश के युवाओं को रोज़गार देने वाली हर प्रणाली की रीढ़ तोड़ दी है।‘भाजपा ने गलत जीएसटी और नोटबंदी से छोटे व्यापारों की कमर तोड़ दी। अग्निपथ योजना के जरिये, सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौसला तोड़ा। तीन काले कानूनों से कृषि व्यापार करने वालों की हिम्मत तोड़ी। खिलाड़ियों से समर्थन छीनकर उनका सपना तोड़ा। परिवार पहचान पत्र से सरकारी भर्ती रोककर परिवारों को तोड़ा।’
